BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 12:09 pm
BIG REPORT : देवीलोक महोत्सव में तीन दिन तक होंगी अनेक प्रतियोगिताएं, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। देवी धाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 25 मई 2023 है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है।

29 मई को होने वाली प्रतियोगिताएं-

देवी लोक महोत्सव में 29 मई कोरंगोली प्रतियोगिताका आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रूपए, तृतीय 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिएमाता का श्रंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें प्रथम 25 हजार, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात 51,000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

31 मई को होने वाली गतिविधियां-
 
देवी लोक महोत्सव में 31 मई को माताजी की चुनरी, शिला, कलश यात्रा निकाली जाएगी। वैदिक रीति से स्वस्ति गान, मंत्रोच्चार होगा। भूमि पूजन एवं शिला पूजन कार्यक्रम तथा धर्मगुरुओं और कथावाचकों का सम्मान किया जाएगा। देवीलोक मंदिर के स्वरुप पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में आतिशबाजी के पश्चात प्रसिद्ध कलाकार द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE