BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 12:14 pm
KHABAR : जनसेवा शिविर में 148 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र और 28 को हाथो हाथ मिले यूडीआईडी, बोले- सरकार की पहल से बड़ी राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत जिले में प्रथम और द्वितीय चरण के शिविर आयोजित हो रहे है। ये शिविर कई जरूरतमंदों के लिए सेवा केंद्रों के रूप में उपयोगी साबित हो रहे है। बड़वाह और सनावद जनपद में आयोजित शिविर में दिव्यांग बिहारीलाल बलिराम सहित 148 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण और 28 दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड हाथोहाथ प्रदान किए गए। दिव्यांगों के लिए जन सेवा शिविर अत्यंत लाभदायक साबित हुआ। यहाँ आयोजित 28 दिव्यांगों को हाथोंहाथ यूडीआईडी कार्ड प्राप्त हुए है। ज्ञात हो कि शासन ने दिव्यांगों को शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। शुक्रवार को बड़वाह और सनावद में विशेष रूप से जनसेवा अभियान अंतर्गत दिव्यांग स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया था।    

जिले में अब तक 17 हजार से अधिक दिव्यांगों के बन चुके है कार्ड-
सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी अधिकारी शिराली जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक 17098 दिव्यांगों के यूडीआईडी के कार्ड बन चुके है। यह कार्ड मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा और सभी दस्तावेज होने पर पोर्टल के माध्यम से बनाये जाते है। 28 दिव्यांगों के पूर्ण दसतावेज होने से कार्यवाही पूर्ण हुई। बाकी के दिव्यांगों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रचलन में है।   बड़े काम का होगा यूडीआईडी कार्ड   यूडीआईडी कार्ड के अंदर एक यूनिक चिप इन बिल्ड होगी। जिसके माध्यम से सम्बंधित का पूरा डेटा प्राप्त हो जाएगा। जिससे दिव्यांगों को कोई भी दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता नही होगी। कार्ड ही दिव्यांगों के सत्यापन व उनकी पहचान के लिए एक मात्र दस्तावेज होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE