BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 1:48 pm
WOW : कठिन मंजिल और लंबा रास्ता, जब पति-पत्नी ने दिया एक-दूसरे का साथ तो मिली ये बड़ी सफलता, अब ग्रामीणों को मिल रही ये सुविधा, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कठिन और लंबे रास्ते हमेशा मंजिल तक पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं। भगवानपुरा जनपद में सुखपुरी गांव के पति-पत्नी ने भी करीब 1 वर्ष पूर्व कठिन और लंबा रास्ता ही चुना था। जो आज सफलता की मंजिल तक पहुँच रहा है। सुखपुरी वैसे तो किसानों और मजदूरों की बस्ती है। इस बस्ती के 10 किमी के दायरे में डिजिटल लेनदेन और बैंक तथा व्यक्ति के दस्तावेजों की पूर्ति करने का साधन नहीं है। आयुष्मान कार्ड भी बनवाना है तो 10 किमी धुलकोट जाना पड़ेगा। मजदूरों को भी अपनी मजदूरी की राशि निकालने के लिए बैंक में जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ेगा। मगर अब सुखपुरी की स्थिति पति-पत्नी ने मिलकर बदल दी है। बैंक के कुछ काम हो तो फटाफट सीएससी के माध्यम से हो जाते हैं। साथ ही शासन की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन करने जैसी सुविधा लगभग 300 घरों वाले गांव में हो गई है। मुकेश और रीना दोनों ने करीब एक वर्ष पूर्व सीएससी सेंटर की शुरुआत की थी। जो आज एक मिनी बैंक की तरह कार्य कर रहा है।  

शादी के बाद पत्नी को पढ़ाने में रुचि दिखाई-
मुकेश कक्षा 12 पास करने के बाद खेती और मजदूरी के कार्य करता था। लेकिन शादी के बाद पत्नी रीना ब्राम्हणे ने गांव के दुर्गा स्व सहायता समूह से 1 लाख का लोन लिया। वो स्नातक कर चुकी थी और कंप्यूटर का काम भी थोड़ा बहुत जानती थी। मुकेश ने उनहें आगे की पढ़ाई के लिए एमएसडब्ल्यू से प्रवेश दिया था। 2020-21 में बैंक ऑफ इण्डिया की प्रशिक्षण संस्था आरसेटी से प्रशिक्षण के बाद समूह से राशि निकाली। इस राशि से लेपटॉप, स्मार्ट मोबाईल, दो प्रिंटर सह फोटोकॉपी मशीन और लेमिनेशन मशीन खरीदी धीरे-धीरे गांव वाले के काम गांव में ही होने लगे। अब यहां वृदावस्था पेंशन के अलावा मजदूरी का भुगतान, सभी पेंशन, पीएम आवास, पीएम किसान और बैंक खाते खुलवाने का कार्य बड़ी सुगमता से होने लगा। रीना बताती है कि अब वो एमएसडब्ल्यू के फाइनल में है। उनके पति ने पढ़ने का अवसर दिया। इस कार्य में अब पति भी हाथ बटाने लगा है। रीना प्रतिमाह 200 से 250 ट्रांसेक्शन आराम से कर देती है। हालांकि इससे राशि कम मिलती है लेकिन काम की संतुष्टि ज्यादा है। दोनों पति पत्नी मिलकर प्रतिमाह 8 से 10 हजार रुपये तक काम पा रहे है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE