भानपुरा। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समय समय पर गंभीर अपराधो में आरोपीयो के विरुद्द कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ महेन्द्र तारणेकर साहब एवं एसडीओपी महोदय (प्रभारी) गरोठ निकीता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरी.अवनीश श्रीवास्तव एवं टीम द्वारा लूट के प्रकरण के आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 मई 2023 को थाना क्षैत्र मे घटित घटना के संबंध मे फरियादी कैलाश पिता आनन्दीलालजी जाति-अहिर उम्र-54 साल नि. औसारा ने थाना उपस्थीत होकर बताया की मेरे द्वारा आईसीआईसीआई बैंक भानपुरा से चने की फसल के 372000 रुपये निकाले थे जो उक्त पेसे मेरे काले रंग के बैग में रखे तथा उसमें पेनकार्ड व आईसीआईसी बैंक का चैकबुक रखा है। एक व्यक्ती मेरे काले रंग के बैग छीनकर कचहरी चौक तरफ भाग गया। रिपोर्ट पर से थाना भानपुरा पर अपराध क्र 154/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तुरन्त कार्यवाही की गई तथा तत्काल ही पांच टीमे बनाकर विभीन्न दिशाओ में रवाना किया जिनमें से एक टीम सउनि गिरजशाकंर शर्मा एवं आर 107 रामनिवास बैगाना को आरोपी नकुल पिता अजब सिंह सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी चौरासी कडिया थाना बोड़ा जिला राजगढ मप्र को पकड़ने में सफल रहे।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव थाना प्रभारी भानपुरा उनि बलवीर सिंह यादव ,सउनि गिरजाशंकर शर्मा , सउनि गोपालकृष्ण चतुर्वेदी ,सउनि अनिल जाट ,प्रआर 288 सोनु ठाकुर , प्रआर 325 रघुवीर सिंह , आर 107 रामनिवास बैगाना ,आर 794 दुर्गाशंकर मीणा ,आर 764 दिनेश प्रजापती ,आर 128 वकील दायमा , आर 297 धनराज गुर्जर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।