नीमच। जिला मुख्यालय नीमच के विकास नगर निवासी लक्ष्मण सेन पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का सैलून स्थापित कर अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गए हैं। लक्ष्मण ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगरपालिका नीमच में आवेदन कर, हेयर सैलून के लिए दस हजार रुपए का ऋण प्राप्त किया और अपनी स्वयं की सैलून स्थापित की। कुछ ही दिनों में लक्ष्मण का यह काम चल निकला और उसे अच्छी आमदनी होने लगी।
लक्ष्मण ने बैंक से लिया दस हजार रुपए का ऋण भी चुका दिया है और वह अपने बेटे को अच्छी पढ़ाई भी करवा रहे हैं।लक्ष्मण सेन ने अपने हेयर सैलून के कार्य को बढ़ाने के लिए पुनः 20 हजार रुपए के लिए ऋण का आवेदन पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रस्तुत किया है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिली मदद से अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर लक्ष्मण सेन काफी खुश है। वह अब अच्छे से अपने परिवार का भरण पोषण कर पाने में सक्षम हो गया है। लक्ष्मण मध्य प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री जी का सरकार से मिली मदद के लिए आभार व्यक्त कर रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।