BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 5:50 pm
KHABAR : मनासा में 21 मई को आयोजित होगा बैंक ऑफ बड़ौदा का भव्य बैंकिंग शिविर, जन हितकारी बैंकिंग योजनाओ की दी जाएगी जानकारी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। नगर के मंदसौर पर स्थित देश की अग्रणी सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आज 21 मई को मप्र के 60 केन्द्रों पर भव्य बैंकिंग शिविर का आयोजन करने जा रहा है। मनासा में उक्त शिविर का आयोजन प्रात 8 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है। 

रतलाम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सुबोध इनामदार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया, बैंक ऑफ बड़ौदा जिसने गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 मे बैंकिंग सेवाओं मे अपना उत्कृष्ट योगदान देते हुए ग्राहको के दिल मे विशेष स्थान अर्जित किया था, इस वर्ष भी अपनी जन कल्याणकारी बैंकिंग योजनाओ को जारी रखने हेतु क्षेत्र के 60 प्रमुख केन्द्रो पर लक्ष्य कासा नाम से एक भव्य बैंकिंग शिविर आयोजित करने जा रहा है। इन केन्द्रो मे रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार एवं बड़वानी जैसे जिले शामिल है। 

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता मे बैंक द्वारा प्रदत्त जन हितकारी बैंकिंग योजनाओ का प्रचार प्रसार एवं अन्य लाभकारी उत्पादों की जानकारी एवं ग्राहकों को अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। शिविर मे ग्राहकों एवं आगन्तुको को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जाएगा जैसे, हाथों हाथ बचत एवं चालू खाता खोलना, विभिन्न प्रकार के ऋण का सैद्धांतिक अनुमोदन आदि। बैंक ऑफ बड़ौदा रतलाम क्षेत्र के अधिकारियों ओर मनासा  बैंक मैनेजर मोहित सोनी ने जनता से अधिक से अधिक संख्या मे इस शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE