BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 6:15 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना बनेगी युवाओं के जिंदगी में बदलाव का माध्यम, प्रशिक्षण के साथ होगी कमाई भी, युवाओं ने जताई खुशी, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। राज्य शासन विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लागू की जा रही मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं योजना युवाओं के जिंदगी में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनेगी। प्रशिक्षण के साथ कमाई का प्रावधान योजना के तहत होने से युवाओं में योजना के प्रति खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इंदौर शहर के नितेश जांगिड़, काजल और नंदनी यादव औरइंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पुष्पराज सिंह बेहद खुश और आशान्वित है। उनका कहना है कि यह योजना हमारे जैसे युवाओं के लिये बेहद मददगार बनेगी। हमारे भविष्य में प्रगति के नये द्वार खुलेंगे। जीवन को नयी दिशा मिलेगी। प्रशिक्षण के साथ कमाई भी होगी।
नितेश जांगिड़ ने कहा, ष्यह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा शुरू की गई एक अद्भुत योजना है, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार-संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान हमें मासिक वेतन भी मिलेगा। उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। पुष्पराज सिंह ने इस योजना के महत्व को दर्शाते हुए कहा, ष्लाखों युवाओं को इस योजना से लाभ मिलेगा और बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा।ष् उन्होंने कहा कियह योजना हमें रोजगार के साथ-साथ विभिन्न कौशलों का भी अवसर प्रदान करेगी। इंदौर की काजल ने बताया कि इस योजना से युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें रोजगार की सुविधा मिलेगी और इसके साथ-साथ वे अनेक नए कौशलों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहायह योजना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा, इस योजना के लिए 15 जून 2023 से युवाओं के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
द्वारकापुरी की नंदनी यादवने ष्मुख्यमंत्री जी को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार का एक बहुत ही अच्छा अवसर प्रदान करेगी। युवाओं को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें 8 हजार रूपएसे 10 हजार रूपएतक का स्टायपेण्ड भी मिलेगा। हवा बंगला क्षेत्र की निवासी प्रिया ने इस योजना की महत्वपूर्णता पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से हमारे प्रदेश के युवाओं को रोजगार का एक बहुत ही अच्छा अवसर मिलने जा रहा है। प्रिया ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE