बामनिया। बैंक ऑफ बड़ौदा 21 मई को मप्र के 60 केन्द्रों पर भव्य बैंकिंग शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
रतलाम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख सुबोध इनामदार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया इस वर्ष भी अपनी जन कल्याणकारी बैंकिंग योजनाओं को जारी रखने हेतु क्षेत्र के 60 प्रमुख केन्द्रों पर लक्ष्य कासा नाम से एक भव्य बैंकिंग शिविर आयोजित करने जा रहा है। इन केन्द्रों मे रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार एवं बड़वानी जैसे जिले शामिल है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता मे बैंक द्वारा प्रदत्त जन हितकारी बैंकिंग योजनाओं का प्रचार प्रसार और अन्य लाभकारी उत्पादों की जानकारी एवं ग्राहकों को अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। शिविर में ग्राहकों एवं आगन्तुको को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया जाएगा जैसे, हाथों हाथ बचत एवं चालू खाता खोलना, विभिन्न प्रकार के ऋण का सैद्धांतिक अनुमोदन आदि।
खवासा में होगा शिविर-
बैंक की बामनिया शाखा द्वारा ग्राम खवासा में प्रात: 8 से 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। बामनिया शाखा प्रबंधक दिलीप मालवी ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।