नीमच। शहर के प्रमुख श्मशान घाट मुक्तिधाम स्थित 162 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर एक भक्त ने पीतल से निर्मित शिवलिंग गायत्री बरतन भंडार के संचालक निलेश बंसल ने अपने पुर्वजों की स्मृति में भेंट कर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाया। इस अवसर पर मनोकामना महादेव मंदिर के सुरेंद्र सेठी, दिलीप छाजेड़,शिव माहेश्वरी ,रमेश जायसवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह जायसवाल ने बताया कि मनोकामना महादेव की दिन-प्रतिदिन शोभा बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन दर्शनार्थी बढ़ते जा रहे हैं इसी उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का त्रिशूल मनोकामना महादेव पर भेंट किया । पूर्व में मार्बल के पत्थर से निर्मित नांदिया और पीतल से निर्मित नागझिरी, जलहरी, सहित विभिन्न मंदिर में उपयोग आने वाली सामग्री प्राप्त हुई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।