BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 7:24 pm
KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिलाई 150 से अधिक प्राचार्य शिक्षकों को शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी 18 मई से 5 जून तक मिशन लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस तारतम्य में शनिवार को जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में लगभग डेढ़ सौ से अधिक शिक्षकों एवं प्राचार्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की नोडल सीमा अग्निहोत्री, गिरीश सारस्वत, अशोक लोढा, कृष्णलाल शर्मा, प्राचार्य सुभाष कुमावत आदि उपस्थित थे।

मिशन लाइफ एक ऐसा अभियान है जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर फोकस किया गया है। हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए उसकी जिम्मेदारी बताई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्लास्टिक छोड़ें, कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक सिग्नल का गाड़ी को स्टार्ट रखकर वेट करने की जरूरत नहीं है, तेल बजाएं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है पैदल चलकर काम करें। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ आदि। मिशन लाइफ में पानी बचाने पर भी बड़ा फोकस किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि दुनिया में जल संकट एक बड़े खतरे के रूप में नजर आ रहा है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जब स्थिति इतनी गंभीर है तो उससे बचने का उपाय तत्काल किया जाना चाहिए। पानी बचाकर पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाए, नल आदि से पानी की बर्बादी रोके। इसी तरह अन्न बचाने, उसका आदर करने की भी अपील की जा रही है।

मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत शनिवार को सैलाना अनुविभाग के नगरीय क्षेत्र एवं जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यावरण जागरूकता संबंधी पृथक-पृथक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैलाना में सफाईकर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पर्यावरण जागरूकता पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के साथ आयाम, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाओ, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई वेस्ट प्रबंधन, हरित पर्यावरण तकनीक अपनाने पर चर्चा की गई।अनुभाग स्तर के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम मनीष जैन ने पर्यावरण विदेशी तकनीकों को अपनाने तथा पर्यावरण जागरूकता के संबंध में प्रत्येक आयाम पर विस्तृत चर्चा की। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ली तथा पर्यावरण संबंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE