उज्जैन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जनपद पंचायत क्षेत्र के लिये पंचायत उप निर्वाचन-2023 (पूर्वार्द्ध) हेतु पदेन रिटर्निंग आफिसर और पदेन सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किये हैं। आदेश के तहत जनपद पंचायत उज्जैन के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार उज्जैन ग्रामीण श्रीमती पूनम तोमर, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार उज्जैन श्री अनिल मोरे को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत उज्जैन का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
जनपद पंचायत घट्टिया के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार घट्टिया श्री प्रकाश परिहार, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार घट्टिया श्री इरशाद खान को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत घट्टिया का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
जनपद पंचायत तराना के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार तराना श्री दिलीप कुमार वर्मा, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार तराना श्री रामविलास वक्तारिया को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत तराना का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
जनपद पंचायत महिदपुर के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार महिदपुर श्री विनोद कुमार शर्मा, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार महिदपुर श्री जितेन्द्र चौरसिया को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत महिदपुर का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
जनपद पंचायत बड़नगर के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार बड़नगर श्रीमती माला राय, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार इंगोरिया श्री गुलाब सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत बड़नगर का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
जनपद पंचायत खाचरौद के लिये रिटर्निंग आफिसर के रूप में तहसीलदार खाचरौद श्री रामस्वरूप जायसवाल, सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में नायब तहसीलदार खाचरौद श्रीमती मृदुला सचवानी को नियुक्त किया गया है। इनका अधिकारिता क्षेत्र जनपद पंचायत खाचरौद का सम्पूर्ण क्षेत्र रहेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।