BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2023, 7:43 pm
BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, कलेक्टर सिंह की सतत मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन के चलते अव्वल स्थान पर, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश तथा सतत् मॉनिटरिंग के चलते सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की 20 मई को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। सीहोर जिले में माह अप्रैल में सीएम हेल्पलाइन की कुल 7854 शिकायतों का 86.23 वैटेज स्कोर, A ग्रेड रेटिंग के साथ निराकरण किया गया। सीहोर जिले में सीएम हेल्पलाइन की 50 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। जबकि जबलपुर दूसरे स्थान पर तथा छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

कलेक्टर प्रवीण सिंह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए सभी अधिकारियों को लगातार प्रेरित करते रहे और उनका मार्गदर्शन करते रहे। कलेक्टर सिंह प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया गया।

कलेक्टर सिंह ने जिला पंचायत सीईओ तथा अपर कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों को पूरी गम्भीरता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के लिए बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन आमजन के लिए तुरंत समाधान पाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए।

उल्लेखनीय है कि माह दिसम्बर-जनवरी 2023 में भी सीहोर जिला सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में 83.23 वैटैज स्कोर के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया था।

ऐसे किया शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण-

विगत माह से कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती थी। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाईंयों का कलेक्टर सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता था। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया।

अधिकारियो ने भी गंभीरता से किए प्रयास-

कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से प्रयास किए गए। शिकायतों से संबंधित अधिकारियों ने लगातार संपर्क कर हितग्राहियों की समस्या को जाना और उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया। अपने वरिष्ठ कार्यालयों से भी निराकरण के लिए प्रयास किए।

फील्ड पर जाकर शिकायतकर्ताओं से मिले अधिकारी-

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने फील्ड पर जाकर शिकायतकर्ताओं से भेंट की। उनकी समस्याएं सुनी और शिकायतों का निराकरण किया। अनेक शिकायतकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह फील्ड पर जाकर निराकरण करने की सराहना की।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE