विदिशा। मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार 21 मई को आयोजित की गई है। विदिशा शहर के पांच केन्द्रो पर आयोजित परीक्षा में 2559 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
प्रथम सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 9.30 बजे से प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के कक्ष में प्रवेश पश्चात् प्रातः 9.55 बजे से 10 बजे तक का समय ओएमआर के वितरण तथा प्रविष्टियों संबंधी कार्य पूर्ण हो जाएगा। वास्तविक परीक्षा समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का रहेगा।
द्वितीय सत्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1.45 बजे प्रवेश की अनुमति होगी। कक्ष में प्रवेश पश्चात् दोपहर दो बजे से दोपहर 2.15 बजे तक का समय ओएमआर के वितरण व प्रविष्टि के लिए होगा जबकि वास्तविक परीक्षा का समय दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक का नियत किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर व परीक्षा प्रभारी अनुभा जैन ने बताया कि जिले में एमपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा विदिशा नगर में पांच केन्द्रो पर सुव्यवस्थित निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो। इसके लिए तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए गए है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक तथा परीक्षा केन्द्र प्रभारी जो सामग्री लाने ले जाने हेतु नियुक्त है इसके अलावा कार्यपालिक मजिस्टेªट तैनाती के आदेश जारी हो गए है।
विदिशा नगर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र-
परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/1 शासकीय कन्या (नोडल) कॉलेज ईदगाह सांची रोड केन्द्र पर आयोजित परीक्षा केन्द्र में 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/2 शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल सांची रोड विदिशा में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/3 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल डंडापुरा बडा बाजार केन्द्र पर 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/4 सम्राट अशोक टेक्नालाजिकल इंस्टीटयूट पॉलिटेक्निक कॉलेज में 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि परीक्षा केन्द्र क्रमांक 33/5 सम्राट अशोक टेक्नालाजिकल इंस्टीटयूट इंजीनियरिंग कॉलेज विदिशा के परीक्षा केन्द्र में 459 परीक्षार्थी परीक्षा हेतु उपस्थित होंगे।
प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित-
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में रविवार 21 मई को आयोजित होने वाली एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा जिन पांच केन्द्रो पर आयोजित की गई है उन परीक्षा केन्द्रो को सौ मीटर की परिधि सहित प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किए गए आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधितों को दिए है। इन परीक्षा केन्द्रो पर संलग्न स्टॉप एवं पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों का एकत्रित होना भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विदिशा जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2559 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगें। सभी परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा की समस्त प्रारंभिक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। आयोग द्वारा भोपाल संभाग के लिए कृष्णमोहन गौतम (से.नि. आई.ए.एस.) को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्यतः परीक्षाओं में ऐसा पाया गया है कि परीक्षार्थी अपने कपड़ो कफलक, धूप का चश्मा, जूते-मोजे, हाथ के बैंड ध् हाथ में बचे बंधन इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का प्रयोग करते है। अतः परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसेरू वालो को बांधने का क्लेचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहनने वाले मैटेलिक चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वॉयलेट, टोपी आदि वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो आई डी प्रूफ एवं दो काले पेन ही ले जा सकेंगें। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री साथ ले जाने की अनुमति नहीं है।