विदिशा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण के तहत जिले की प्रत्येक जनपद पंचायत में क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन सतत जारी है। जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां व समय पूर्व में ही जारी किया जा चुका है।
जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट ने बताया कि सोमवार 22 मई को पांच ग्राम पंचायतो में एक साथ शिविरो का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्रातः 11 बजे से बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ककरावदा में, लटेरी के झूकरजोगी में, नटेरन के बामोरी महानीम में शिविर का आयोजन किया गया है जबकि प्रातः दस बजे से सिरोंज जनपद पंचायत की पथरिया में एवं विदिशा की अहमदपुर कस्बा में शिविर का आयोजन किया गया है।