बडवानी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जहां एक और संपूर्ण स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए टेलीमेडिसिन फिटनेस योगा आदि के माध्यम से आमजन को सुविधाएं प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है। वहीं अब राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अभियान के तहत टेली मानस सेवाएं भी भारत सरकार ने प्रारंभ की है। जिसके तहत जिला चिकित्सालय बड़वानी स्थित मन कक्ष में भी शनिवार को वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
इस दौरान चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष मालवीय एवं डॉ राहुल पाटीदार के द्वारा उपस्थितो को बताया गया कि मानसिक रोग भी अन्य लोगों की तरह ही एक व्याधि है, समय पर सही उपचार से इसका त्वरित समाधान संभव है। इस कार्य में टेली मानस सेवा सुगमता प्रदान करेगी। उन्होंने शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 14416 एवं 18 00 891 4416 की जानकारी देते हुए बताया कि इन नंबरों पर कोई भी मनोरोग से ग्रस्त अथवा सामान्य जानकारी मनोरोग से संबंधित प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान आशा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग आशा ग्राम ट्रस्ट की छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में भागीदारी कर मनोरोग से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं लोगों को टेली मानस सेवा से जोड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।
कार्यक्रम में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता, डॉ जोसेफ सुल्या, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एलएस ठाकुर, सर्जन डॉ केसी मंडलोई. एवं डॉ राकेश पाटीदार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ लक्ष्मण अवास्या, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपम बत्रा, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा पाटीदार, डॉ वैभव गुप्ता, डॉ कल्याण बेनल,डॉ किरतेश पवार, डॉ अंकुर चौहान, डॉ निधि एवं मन कक्ष में कार्यरत साईकेट्रिक नर्स कु. कन्नु भवर एवं आशा नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट, चाइल्ड लाइन से ब्रिज सुलेखे एवं अन्य वलियन्टियर एवं अस्पताल ओपीडी मे मौजूद मरीजो आदि ने भाग लिया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।