तराना। जिनके हाथों में शासकीय कार्य बाधा का प्रकरण करने का सामर्थ्य हो वह किसी भू स्तंभ से मात नही खा सकता। चाहे स्वास्थ्य मंत्री और सी एम साहब बड़ी बड़ी घोषणाएं स्वास्थ्य के लिए करते है पर इनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है मामला तराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहा गर्भवती महिलाएं तक को कू व्यवस्था का शिकार होना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तराना में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। हॉस्पिटल में मरीजों से चर्चा में उनके द्वारा बताया की हॉस्पिटल में शौचालय में पानी नही होने ओर पंखे नही चलने से मरीज परेशान है पीने के पानी के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।