बडवानी। एक और बचपन जहां एंड्राइड मोबाइल में कहीं खो रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पालक हैं जो अपनी दिनचर्या में बच्चों के लिए भी स्थान सुनिश्चित कर बच्चों को एंड्राइड मोबाइल के अंधाधुन उपयोग से बचा रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग शिव कुंज में योगा करने के लिए साथ में नन्हे बच्चों को भी लेकर आ रहे हैं । वे बच्चे अपने पिता के साथ शिव कुंज में योग एवं अन्य खेल की गतिविधि करते हैं तथा चिल्ड्रंस पार्क में भी झूलों का लुफ्त उठाते हैं। ऐसे ही एक योग साधक संदीप मुकाती अपने दोनों बेटियां वंशिका और वेदिका के साथ भाई के बेटे दक्ष को लेकर आ रहे हैं, उनका कहना है बच्चे दिन भर छुट्टियां होने के कारण मोबाइल में लगे हुए रहते हैं तथा एक ही स्थान पर बैठे-बैठे खाते रहते हैं जिससे एक और उनका वजन बढ़ रहा है दूसरी ओर मोबाइल चलाने से चिड़चिड़ापन भी आ रहा है एवं आंखों में भी परेशानी उत्पन्न हो रही है। इसी से निजात दिलाने के लिए बच्चों को शिव कुंज की पर्यावरणीय पाठशाला में लाकर योग के साथ में खेलकूद एवं प्रकृति से जोड़ रहे हैं। बच्चे भी खुशी-खुशी नेचर वर्ल्ड में मजे कर रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।