बुरहानपुर। पर्यावरण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल एवं क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2023 के संदर्भ में 5 जून तक मिशन लाइफ (LIFE-Life Style for Environment) अंतर्गत नगरीय निकायो एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भव्या मित्तल ने इस हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बुरहानपुर अंतर्गत 18 मई से 5 जून, 2023 तक मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन आयुक्त नगर पालिक निगम, सीएमओ नेपानगर व शाहपुर तथा ग्राम एवं पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत बुरहानपुर व खकनार सीईओ मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन शासन से प्राप्त निर्देशानुसार करेंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।