जबलपुर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को एकता मार्केट गौर स्थित सेंट अलॉयसियस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ ने 25 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य विक्टोरिया अस्पताल की टीम द्वारा किया गया। शिविर के सफल आयोजन में प्राचार्य रेनू पांडे, रश्मि चौबे एवं स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग भी शिविर में उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।