BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 11:49 am
KHABAR : जिला चिकित्सालय में टीकाकरण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नव निर्मित आदर्श वैक्सीनेशन केन्द्र का उद्घाटन, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। शहरी टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाने , टीकाकरण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय जबलपुर में ओपीडी के प्रथम तल पर नवनिर्मित आदर्श टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन आज विधायक अशोक रोहाणी एवं विधायक विनय सक्सेना जी के हाथों से फीता काट कर किया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवं यूनिसेफ के तकनीकी  सहयोग से तैयार किए गए आदर्श टीकाकरण केन्द्र में आज से जनसामान्य की सुविधा के लिए प्रतिदिन(अवकाश छोड़कर) प्रशिक्षित टीकाकरण कर्मचारियों के द्वारा टीके लगाए जायेंगें । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि आदर्श टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय ओपीडी के प्रथम तल पर प्रारंभ हो रहा है। इसमें बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन (अवकाश छोड़कर) सभी टीके निःशुल्क लगाए  जायेंगें । समस्त टीकाकरण के साथ ही  बच्चों की वृद्धिदृविकास की निगरानी भी विभिन्न जाँचों के माध्यम से की जाएगी।  साथ ही आवश्यकता अनुसार माता पिता की काउंसलिंग की भी सुविधाएं इस केन्द्र में उपलब्ध रहेगीं। आदर्श टीकाकरण केन्द्र के उद्घाटन के बाद विधायक रोहाणी  ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नित नए कार्यक्रम कर रही है जिससे सामान्य जन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं समय पर और उसके करीब ही उपलब्ध हों , जिला चिकित्सालय में खोला गया नया आदर्श टीकाकरण केन्द्र निश्चित ही आमसमुदाय के लिए लाभदायी होगा और बच्चों को भी भयमुक्त वातावरण में टीके लगवाने में असुविधा नहीं होगी । इस अवसर पर विधायक सक्सेना  ने भी शहर की जनता को बधाई दी तथा अपने बच्चों को टीका लगवाने की अपील की ।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ रत्नेश कुरारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता,वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शत्रुघ्न दाहिया एवं डॉ के के वर्मा,आरएमओ डॉ रत्नेश नामदेव,जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, एसएमओ डॉ जलज खरे,यूनिसेफ से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,संदीप नामदेव,रविशंकर कोष्ठा,विकास श्रीवास्तव,पूनम बर्मन सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE