पन्ना। नगर के पहले गौरव दिवस एवं छत्रसाल महोत्सव आयोजन के क्रम में शनिवार से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। 20 मई को प्रथम दिवस सुबह 7 बजे से स्थानीय छत्रसाल पार्क से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकली। इसमंे विभिन्न शासकीय एवं निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए। स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजन एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान महाराजा छत्रसाल के पराक्रम व गौरव गाथा भी बताई गई। बच्चों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ नारे भी लगाए। जिला कलेक्टर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।स्थानीय टाउन हॉल में दोपहर में व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बुन्देली व्यंजनों की इस प्रतियोगिता का जिला कलेक्टर एवं नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा भी अवलोकन किया गया। अतिथियों ने व्यंजन के स्टॉल का निरीक्षण कर व्यंजन चखे और महिलाओं द्वारा तैयार व्यंजन के बारे में जानकारी ली। संध्या पर टाउन हॉल मंे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं गई।रविवार को निकाली जाएगी बाइक रैलीगौरव दिवस के दूसरे दिन सुबह 8 बजे महेन्द्र भवन से संपूर्ण शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही छत्रसाल महाविद्यालय में दोपहर 1 बजे महाराजा छत्रसाल विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे धरमसागर (यादवेन्द्र क्लब) में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दीप उत्सव एवं लेजर शो भी आयोजित किया जाएगा।शासकीय कार्यालयों में की गई लाइटिंगजिला कलेक्टर के निर्देशन में गौरव दिवस के मौके पर संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन सहित जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय कार्यालयों में आकर्षक रोशनी की गई है। कार्यालय प्रमुखों द्वारा स्वागत व अभिनंदन के बोर्ड व फ्लैक्स भी लगवाए गए हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।