BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 12:53 pm
KHABAR : पीएससी परीक्षा में जूते, घड़ी, धूप के चश्मे, कैलकुलेटर, मोबाइल सहित ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रही प्रतिबंधित, हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग, पढ़े खबर

Share On:-

पन्ना। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आज रविवार 21 मई को शहर के 08 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। जिला कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा म.प्र. लोक सेवा आयोग की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है व इस परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित समस्त अधिकारियों से कहा है कि परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी शनिवार तक पूर्ण कर ली जाए व आयोग के समस्त दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएंपरीक्षा में मोबाइल, कैल्कुलेटर इत्यादि, पठन सामग्री, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते हैं। चेहरे को ढंककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर एवं एसेसरीज जैसे-बालों को बांधने का क्लचर व बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वॉलेट, टोपी वर्जित है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों द्वारा पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाईटनर का प्रयोग किया जाना पूर्णतः निषेध है।     
आयोग की परीक्षा में कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा। इसमें मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आयकर का पैन कार्ड, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट, फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र। फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने  पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE