BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 1:27 pm
REPORT : मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले की 151 ग्राम पंचायतों के 169 गांवों में कैंप का आयोजन, 405 आवेदनों को दी तत्काल स्वीकृति, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को रतलाम जिले की 151 ग्राम पंचायतों के 169 गांव में कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान शनिवार को 438 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 405 आवेदनों को तत्काल स्वीकृति दे दी गई।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े ने बताया कि शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु 235 आवेदन आए जन्म प्रमाण पत्र के लिए 105, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 17, विवाह पंजीयन के लिए 25, जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए 39 और प्रसूति सहायता योजना के लाभ के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए।शनिवार को जिले की आलोट जनपद पंचायत के 71 गांव में कैंप आयोजित किए गए। इसी प्रकार बाजना के 14, जावरा के 28, पिपलोदा के 9, रतलाम के 20 तथा सैलाना के 27 ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में जिले की 419 ग्राम पंचायतों में अब तक प्राप्त 36103 आवेदनों में से 33838 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें सर्वाधिक 20789 आवेदन भवन निर्माण अनुज्ञा हेतु प्राप्त हुए। इनमें से 19487 को स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावा प्रसूति सहायता में 1242, जन्म प्रमाण पत्र में 2753, जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाने के लिए 3098, विवाह सहायता योजना लाभ के लिए 1, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान करने के लिए 309, विवाह पंजीयन के लिए 5930 आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE