मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा लूट, चोरी, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान के दौरान निर्देश पर कार्यवाही करते हुए एवं अति पुलिस अधीक्षक गौतम कुमार सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे उनि विनय बुंदेला थाना वायडी नगर की टीम द्वारा लगातार सम्पत्ति संबंधी अपराधियों के विरुध्द कार्यवाही करते हुए लुटा गया मोबाईल एवँ आरोपी को 06 घण्टे मे मय मोबाईल के किया गिरफ्तार। पूर्व मे भी चोरी गया टेम्पो कीमती 2,00,000 रुपये किया गया बरामद। गिरफ्तार आरोपी से अन्य घटनाओ के संबंध मे पुछताछ जारी है।
घटना क्र 1- थाना वायडी नगर मन्दसौर पर दिनांक 20 मई 2023 को फरियादी रवि पिता राजेश सिसौदिया उम्र 26 वर्ष निवासी 161 किटीयानी मन्दसौर ने रिपोर्ट किया की आरोपी ने उसका विवो कम्पनी का मोबाईल लुट कर भाग गया जिस पर से थाना वायडी नगर पर अपराध क्र 228/23 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी एहमद रजा पिता बाबुखां मेवाती उम्र 19 वर्ष निवासी जयपुरा मोहल्ला खिलचीपुरा मन्दसौर को गिरफ्तार करते हुए फरियादी का मोबाईल, आरोपी की सिम तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
घटना क्र 2- थाना वायडी नगर पर दिनांक 02 मई 2023 फरियादी नारायणसिह पिता भेरुसिह उम्र 45 वर्ष निवासी जैन कालेज के पीछे इन्द्रा कालोनी मन्दसौर द्वारा रिपोर्ट किया की उसके घर के सामने खडा टेम्पो कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया जिस पर से थाना वायडी नगर मन्दसौर पर अप क्र 189/2023 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना के वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे गठित टीम के द्वारा भरसक प्रयास एवं कार्यवाही करते टेम्पो को जप्त किया गया।
जप्तशुदा मश्रुका-
01- अप क्र 189/23 धारा 379 भादवि मे चोरी गया एक टेम्पो जिसका क्र MP 43 L 3253 किमती 2,00,000 रु।
2- अप क्र 228/23 धारा 392 भादवि मे चोरी गया मोबाईल किमती 12000 रु, आरोपी की एयरटेल कम्पनी की सिम तथा घटना मे प्रयुक्त हॉण्डा शाईन मोटरसाईकिल क्र MP 14 MN 6032
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
अप क्र 228/23 धारा 392 भादवि मे गिरफ्तार शुदा आरोपी एहमद रजा पिता बाबुखां मेवाती उम्र 19 वर्ष निवासी जयपुरा मोहल्ला खिलचीपुरा मन्दसौर।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाठक, निरीक्षक जितेन्द्रसिंह सिसोदिया, उनि. विनय बुन्देला, प्रआर.का.459 चन्द्रप्रकाश परमार, प्रआर.का. 91 संजय जादौन, प्र. आर. 98 मंगलसिंह, 630 गिरीश, आर. 568 भूपेन्द्रसिंह, आऱ. 785 विमल सांखला, आर.768 शौकिन, आर.चालक 688 पंकज राव कदम साईबर सेल मन्दसौर से प्र.आर. आशीष बैरागी, आर.मनीष बघेल तथा आर. मुनव्वर खान का सराहनीय योगदान रहा।