BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2023, 3:25 pm
REPORT : शहर के अटल सभागार में आयोजित शिविर में 212 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, केंद्रीय मंत्री ने कहा- ट्राईसायकिल मिलने से दिव्यांगों के जीवन में आएगी सुगमता, पढ़े खबर 

Share On:-

छतरपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को अटल सभागार छतरपुर में आयोजित शिविर में भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत 212 पूर्व चिन्हित दिव्यांगों को निःशुल्क मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्यास एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग छतरपुर के सहयोग से एवं एलिम्को द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया, कलेक्टर संदीप जी.आर., सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार, पूर्व विधायक जुझार सिंह,  पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे। मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र नायक द्वारा किया गया और आभार प्रभारी सामाजिक न्याय अधिकारी राजीव सिंह ने व्यक्त किया।केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने उद्बोधन को एक पंक्ति से शुरू करते हुए कहा कि रुक जाना नहीं तू कहीं हार के कांटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के उन्होंने कहा कि हमें अपने और परिवार के लिए आत्मनिर्भर बनना है और समाज को भी योगदान देना है तभी हमारा भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने दिव्यांगजन से अपील करते हुए कहा कि अपने हुनर को और दिव्यांग भाइयों को सिखाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के आरक्षण को 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया गया। सरकारी शैक्षणिक संस्थान में भी 5 प्रतिशत आरक्षण किया गया। साथ ही दिव्यांगजन कि 7 श्रेणियों को भी बढ़ाकर 21 किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए रैम्प बनाने के कार्य को सराहा। साथ ही दिव्यांगों को स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम से भी जोड़ने को कहा। जिससे आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़े। दिव्यांगजन किसी तरह का निर्माण कार्य करते है जिसमें उत्पादन बढ़ाने के लिए दिव्यांगता वित्त विकास निगम से कम ब्याज से लोन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा को ट्राई सायकिल मिलने से दिव्यांगजन के जीवन मे सुगमता आएगी। केंद्रीय मंत्री ने एक-एक दिव्यांगजन को पुष्प और मिठाई भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उपलब्ध हुए वाहन का सदुपयोग कर जीवन को सुगम बनाने की शुभकामनाएं दी।कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा की दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई सायकिल मिलने से उनको एक प्रकार से जीवन यापन का भी साधन मिल गया है। उन्होंने कहा जनसुनवाई में भी दिव्यांगजन की समस्याओं को अलग से सुना जाता है और कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग महिलाओं द्वारा कैंटीन का भी संचालन किया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE