सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल खुरई में गंभीर रक्त अलाप्ता वाली महिलाओं को 40 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। मौके पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह उपस्थित थे। सिविल अस्पताल खुरई में रक्त चढ़ाने का कार्य संयुक्त संचालक स्वास्थ्य नीना गिडियन व सीएमएचओ ममता तिमोरी की देखरेख में हुआ।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि आज यहां लगभग 40 गर्भवती महिलाओं की खून की कमी को दूर करने उन्हें रक्त चढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर के तीसरे दिन एकत्र हुआ रक्त जरूरतमंदों के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।
सीएमएचओ ममता तिमोरी ने बताया कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सागर में शिविर के माध्यम से यह रक्त इक्ट्ठा किया गया था, जो मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर जरूरतमंद महिलाओं को चढ़ाया गया है। खुरई बीएमओ शेखर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 यूनिट रक्त ऐसी महिलाओं को दिया गया है, जिनका हीमोग्लोबिन 7 जीएम से कम है और गंभीर रक्ताल्पता वाली गर्भवती और शिशुवती महिलाएं हैं।
इस अवसर पर एसडीएम मनोज चौरसिया, तहसीलदार इसरार अहमद खान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि काशीराम अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन, अमन रंधावा, मोहित चौरसिया दीपक अटवाल, सौरभ राय, ऋषभ राय, मिंदर रजक, गौरव राय, मदन कुशवाहा, बबलू चौधरी, डॉ महेंद्र खरे डॉ.नीतिश दुबे, डॉ. पल्लवी खरे, बंटी श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र असाटी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
आचार्य विद्यासागर पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित आचार्य विद्यासागर पार्क में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, शासन के अधिकारीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री सिंह के शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुरई की दयोदय गौशाला में गोवंश को चरवाहा व भोजन कराया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।