सागर। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गतआज मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक रोग के उपचार एवं बचाव हेतु “स्वस्थ मन स्वस्थ तन“ हेतु जन-जागरूकता रैली को डॉ. ज्योति चौहान सिविल सर्जन सागर द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। डॉ. आदित्य दुबे नोडल आफीसर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ. संजय प्रसाद एसिस्टेंट प्रोफेसर बुदिलखंड मेडीकल कॉलेज के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर डॉ. मधु जैन शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. सरोज भूरिया, डॉ. ललिता पाटिल, डा. अभिषेक ठाकुर आरएमओ जिला चिकित्सालय डॉ. नैमिष पटेल, साइकियाट्रिस्ट डॉ. जितेन्द्र सराफ, डी. प्रीति तिवारी, विशिष्ट सेलवन क्लीनिक सायकोलॉजिस्ट, किरन तिवारी प्राचार्या, एमपीडन्तु एनएम ट्रेनिंग सेंटर, निशा सिस्टर टयूटर, ममता सेनी नर्सिंग ऑफीसर, मेडीकल कॉलेज सागर की प्रशिक्षुक छात्रायें, एमएलबी स्कूल की हेल्थकेयर छात्रायें एवं एमपी ट्रेनिंग सेंटर के एमपीडब्लू छात्र एवं चिकित्सक, नर्सिंग आफीसर, सिस्टर एवं स्टॉफ शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सभी को यह जानकारी होना चाहिए कि मानसिक रोगी की पहचान एवं परामर्श तथा उचित उपचार व देखभाल किस प्रकार करना है । क्षेत्रिय संचालक डॉ. नीना गिडियन द्वारा आज जिला चिकित्सालय सागर में अभिमान के प्रथम चरण में रेलीमानस का शुभारंभ किया । इस अवसर पर डॉ. ममता तिमोरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. ज्योति चौहान सिविल सर्जन, डॉ. मधु जैन शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज भूरिया, डॉ. प्रतिभा पाटिल, डॉ. अभिषेक ठाकुर आरएमओ, डॉ. नैमिष पटेल, साइकियाट्रिस्ट डॉ.संजय प्रसाद, डॉ. जितेन्द्र सराफ, डॉ. आदित्य दुवे नोडल आफीसर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, तत्पश्चात् कहा कि आज के परिवेश में मानसिक तनाव अधिक है। इस कारण मानसिक समस्यायें अधिक हो रही है इसलिए स्वास्थ्य सेवायें के तहत महिलाओं एवं बच्चों तथा मानसिक रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें प्रदान की जाये ताकि समाज स्वस्थ रहे तथा स्वस्थ मन व स्वस्थ तन रहे । डॉ. ज्योति चौहान सिविल सर्जन ने बताया कि मानसिक रोगियों को जिला चिकित्सालय सागर में मन का सीमित है चिकित्सक सेवायें दे रहे मानसिक रोगियों के उपचार हेतु बनाया गया है।
विशिष्ट सेलवन क्लीनिक सायकोलॉजिस्ट ने बताया कि मानसिक रोगियों के उपचार हेतु मन कक्ष जिला चिकित्सालय ने मानसिक रोगियों को परामर्श, उपचार प्रदान किया जा रहा तनाव सागर उदासी, घबराहट, चिन्ता, मायूसी, कोष, चिड़चिडापन, शॉक, दौर, मिर्गी, उन्माद, बहकी बहकी बातें करना, अकेले में आवाज सुनना, याददास्त में कमी, शराब, सिगरेट, तम्बाकू, आदि का नशा करना, विवाह उपरान्त संबंधों में परेशानियों, पढाई लिखाई में तनाव, सिर दर्द, माईग्रेन, डरावने सपने देखना आदि व्यक्ति में लक्षण पाये जाते है तो उन्हें मन का जिला चिकित्सालय सागर के कक्ष क्रमांक 03 एवं 07 में भेजा ताकि उनको परामर्श दिया जा सके । मानसिक रोगों का इलाज संभव है। किसी भी प्रकार की मानसिक या भावनात्मक समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 14416 अथवा 1800-891-4415 पर कॉल कर टेली- मानस केन्द्र में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे । यह सेवायें प्रतिदिन निःशुल्क उपलब्ध है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।