मंदसौर। आज मध्यप्रदेश राज्य प्रारंभिक सेवा एमपीपीएससी की परीक्षा संपन्न संपन्न हुई। महारानी लक्ष्मी बाई उमावी गर्ल्स स्कूल में एमपीपीएससी परीक्षा की सुरक्षा में शहर कोतवाली पुलिस टीम तैनात की गई।
संजय राजगुरु केंद्र अध्यक्ष ने बताया कि आज एमपीपीएससी की परीक्षा दो सत्र में संपन्न हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट पर आयोजित हुई। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 350 विधार्थी दर्ज थे जिसमे 254 उपस्थित हुए 96 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी परीक्षार्थियों के फोन, पर्स, बेल्ट, इलेक्ट्रानिक उपकरण सभी बाहर निकाल लिए गए, उसके बाद परीक्षार्थी को प्रवेश दिया गया।