बैतूल। आयुष विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लापाझिरी, भौंरा, आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खेड़लीबाजार, साईंखेड़ा, ग्राम पंचायत हिवरा में आयुष मेले आयोजित किए गए।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएम बरडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष मेला में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से कुल 2180 लाभार्थियों का उपचार किया गया, योग लाभार्थियों की संख्या 888 रही, कुल 717 लाभार्थियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु औषधि का वितरण किया गया, 182 लाभार्थियों को आयुष क्योर ऐप इंस्टॉल कराया गया। आयुष मेले में रोग विशेषज्ञों द्वारा आमवात- संधिवात (जोड़ों के दर्द), शिरोरोग, त्वचा के रोग, पेट के रोगो आदि रोगों की चिकित्सा की जा रही है। आयुष मेला में दिनचर्या, मौसम विशेष में आहार-विहार के निर्देश, बेहतर जीवन के लिए आचार संहिता, स्थानीय वनस्पतियों के औषधीय उपयोग की जानकारी दी गई। देवारण्य योजना के अंतर्गत औषधीय पौधों के गुण एवं उपयोग की जानकारी भी दी गई एवं औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया एवं विशेष रोगों में योग के लाभ की जानकारी भी दी गई। जिले में संचालित आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र एवं उनमे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। वैद्य आपके द्वार योजना के अंतर्गत आयुष क्योर ऐप के इंस्टॉलेशन एवं टेलीमेडिसिन की जानकारी दी गई। एकात्म अभियान एवं हार्टफुलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लापाझिरी में ध्यान कराया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।