मनासा। नगर के मंदसौर नाके पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मनासा द्वारा रविवार को भव्य बैंकिंग शिविर का आयोजन सूबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया।
बैंक ऑफ़ बड़ोदा शाखा प्रबंधक मोहित सोनी ने बताया कि जन कल्याणकारी बैंकिंग योजनाओ को जारी रखने हेतु क्षेत्र सहित 60 प्रमुख केन्द्रो पर लक्ष्य कासा नाम से आज भव्य बैंकिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता मे बैंक द्वारा प्रदत्त जन हितकारी बैंकिंग योजनाओ का प्रचार प्रसार एवं अन्य लाभकारी उत्पादों की जानकारी एवं ग्राहकों को अधिक से अधिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है। आज भव्य शिविर मे ग्राहको को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया जैसे, हाथों हाथ बचत एवं चालू खाता खोलना, विभिन्न प्रकार के ऋण, लाडली बहना योजना के तहत बैंक डीबीटी आदि कार्य किये गए शिविर के दौरान आमजन ने पहुच शिविर का लाभ उठाया।