BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 6:09 pm
BIG NEWS : एमपी का ये हाइवे और पंजाब पासिंग ट्रक, जैसे ही पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के बाद वाहन रोककर ली तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए तुवर दाल की आड़ में इतनी बड़ी मात्रा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

शिवपुरी | पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने एक ट्रक जब्त किया है जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पकड़े गए डोडा चूरे की कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। शिवपुरी जिले की कोलारस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुना तरफ से एक ट्रक ग्वालियर जा रहा हैं जिसमें अवैध डोडा चूरा भरा हुआ है, मुखबिर ने पुलिस को ट्रक का नंबर PB 11 DC 7234 बताया। वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार ट्रक को एबी रोड पर निर्माणाधीन तिवारी होटल के सामने फोरलेन  कोलारस रोड पर रोका, पुलिस ने ड्राइवर से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जगशीरसिंह पुत्र बलदेवसिह रवीदास उम्र 36 साल निवासी ककराला थाना मौवी जिला पटियाला पंजाब बताया। पुलिस ने ट्रक क्रमांक PB 11 DC 7234 की तलाशी ली तो तुअर दाल के कटटों के पीछे छिपाकर रखे मादक पदार्थ डोडा चूरा के कुल 62 कट्टे मिले , तौल करने पर प्रत्येक कट्टे में 19 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानि कुल 1209 किलोग्राम डोडा चूरा भरा हुआ मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया , ड्राइवर ने बताया कि ट्रक गुरमुखसिंह निवासी पटियाला का है मैं इसमें इंदौर से तुअर दाल भरकर चंडीगढ़ ले जा रहा था, वाहन स्वामी दवारा बताया गया था कि बदनावर पर कोई व्यक्ति आयेगा जो ट्रक को ले जायेगा फिर कुछ देर बाद वापस ट्रक सुपुर्द कर देगा तुम ट्रक को लेकर चंडीगढ़ आ जाना। वहीं पुलिस को आरोपी की कहानी पर अभी पूरी तरह भरोसा नहीं हो रहा है, पुलिस ने आरोपी की बात सुनने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है , पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है कि वो सच बताये कि उक्त मादक पदार्थ वो कहां से लेकर आया था और कहाँ देने जा रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE