बागली। पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद बागली मे ग्रीन बागली क्लीन बागली के नारे के साथ पौधारोपण किया गया बता दें कि नगर परिषद बागली के सहयोग से परिषद उपाध्यक्ष द्वारा यह पहल की गई जिसके अंतर्गत सोमवार के दिन परिषद अध्यक्ष सीमा यादव ,उपाध्यक्ष आरती शिवहरे, सीईएमओ महेश कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण चौधरी एवं विपिन शिवहरे की उपस्थिति में थाना चौराहे से शिवाजी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर पौधारोपण किया गया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का भी अभिनंदन किया गया साथ ही इन पौधों की देखरेख के लिए शपथ भी ली गई।