BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 11:07 am
BIG REPORT : नीमच जिले का ग्राम बांगरेड और आवागमन का मुख्य मार्ग, जब कलेक्टोरेट तक पहुंचे ग्रामीण तो सामने आई हकीकत, अधिकारियों को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम बांगरेड के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा, हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बांग्रेड को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग बारिश के मौसम में रास्ता काफी खराब हो गया है। यहां से पैदल तो क्या ट्रैक्टर का निकलना भी मुश्किल  हो गया है। एक ट्रैक्टर में अनाज रखकर निकलना हो तो एक ट्रैक्टर आगे और ट्रैक्टर पीछे लगाकर ही सड़क मार्ग से निकाला जा सकता है। सड़क की इतनी खराब दुर्दशा हो रही है।ग्रामीण किसान खेतों की फसलों में दवाइयों का छिड़काव करने के लिए भी सड़क मार्ग से नहीं जा पा रहे है। जिससे किसानों को फसलों का नुकसान हो रहा है। इसलिए ग्रामीण किसानों  को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए उक्त सड़क का निर्माण शीघ्र करने की मांग। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में श्याम लाल बंजारा, प्रकाश प्रजापति, राजेश खाती, पप्पू खाती , जगदीश राठौड़ ,योगेश शर्मा,  शांति बाई ,गीता बाई ,ममता बाई ,निर्मला बाई ,अनुसूया बाई ,पदमा बाई आदि  ग्रामीण शामिल थे।

-इनका कहना है।
सड़क संपर्क के लिए पुलिया का प्रस्ताव भेजा है चार सड़कों का प्रस्ताव प्रेषित किया था जिसमें से एक सड़क स्वीकृत हुई है जिसका निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा। -सरपंच प्रतिनिधि संतोष कालू लाल भील,
 
खेड़ा बांग्रेड बालाजी रोड मुक्तिधाम तक स्वीकृत हो गया है शेष तीन सड़क मार्ग प्रस्तावित है -कैलाश नाथ, सह सचिव ग्राम पंचायत बांगरेड

खेतों की सीमांकन की कार्रवाई कर शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने का प्रयास किया जाएगा। - देवीलाल वर्मा सचिव
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE