BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा कृषि उपज मंडी मे जारी व्यापारियों.. <<     KHABAR : रमा माथुर बनी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा.. <<     KHABAR : राधा अष्टमी के पावन अवसर पर अलौकिक श्याम.. <<     GROUND ZERO REPORTING: मंदसौर #विधानसभा पंहुचा #वॉइस _ऑफ़.. <<     KHABAR : शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना में.. <<     BIG BREAKING : नीमच जिले का मनासा और तहसीलदार का रीडर,.. <<     KHABAR : पात्रताधारी हितग्राही को गैस सिलेण्डर.. <<     KHABAR : म. प्र. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : जिले में विकास रथ सरकार की योजनाओं और.. <<     BIG NEWS : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने डेयरी.. <<     KHABAR : संस्कृत नाट्य समारेाह का शुभारम्भ,.. <<     KHABAR : क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव ने किया नल जल.. <<     BIG NEWS : संविधान बचाओ यात्रा, चंद्रशेखर आज़ाद रावण.. <<     VIDEO : नीमच में स्वास्थ्य केंद्रों पर ANM के लिए.. <<     BIG NEWS : बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता सत्यापन.. <<     BREAKING: नीमच जिले के सिंगोली से बड़ी खबर, सरवानिया.. <<     KHABAR : पटवारीयो ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल,.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का.. <<     VIDEO NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर चक्काजाम, कल.. <<     BIG NEWS : संभाग आयुक्त डॉ संजय गोयल ने मेडिकल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 2:55 pm
BIG BREAKING : पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सीतामऊ हेलीपेड पर आगमन, हजारों भक्तो ने उत्साह के साथ किया स्वागत, अब फॉर्म हॉउस के लिए हुए रवाना, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर    

Share On:-

सीतामऊ। बागेश्वर धाम के कथावाचक पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से खेजडी़या में होने वाली हनुमत कथा से पूर्व कल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पहुँची हजारो की तादाद में महिलाओं पुरुषों की भीड़ ने आयोजक समिति का उत्साह कई गुना बड़ा दिया। 

मंत्री हरदीपसिंह डंग के नेतृत्व में आयोजक समिति द्वारा कथा पंडाल से लेकर भोजन शाला तक चाक चौबंद व्यवस्थाए की गई है। सुरक्षा की दृष्टी से बसई चम्बल नदी पुल के ऊपर दोनों तरफ जालिया लगाकर पैक किया गया है, इसके अलावा गौताखोर एसडीआरएफ टीम भी एक्टिव मोड में है। कथा को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। सुवासरा खेजड़िया सीतामऊ के बीच कुछ मार्गों में भी परिवर्तन किया है। क्षेत्रीय विधायक व मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग इस पूरी कथा के केंद्र बिंदु है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर से सीतामऊ पहुँच गए है। उनका हेलीकॉप्टर सीतामऊ के अस्थाई हेलीपेड पहुंचा। सीतामऊ पहुँचकर वे परसमल जैन के नवीन (फार्म हाउस) भवन का शुभारंभ कर गृह प्रवेश कराएंगे। यहां मंत्री डंग की अगुवाई में बागेश्वर धाम सरकार के पण्डित जी का स्वागत सत्कार किया जाएगा। पँ श्री धीरेन्द्र क्रष्ण शास्त्री की कथा के दौरान तीन दिवस तक रुकने की व्यवस्था भी यही पर की गई है। 03 बजे कथा आयोजन स्थल खेजड़िया पहुंचने से पहले सीतामऊ की धर्मप्रेमी जनता जगह जगह सरकार का भव्य स्वागत करेगी, जिसकी तैयारियां की जा रही है।

खेजड़िया में 07 से 09 जून तक हनुमंत कथा वही 8 जून को दोपहर 12 बजे से दिव्य दरबार भी लगेगा। 8 जून को दिव्य दरबार पश्चात रात्रि 8 बजे लोकप्रिय भजन गायक कन्हैया मित्तल भजनो की प्रस्तुतिया देंगे।  इस पूरे आयोजन के दौरान खेजड़िया में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। कथा पंडाल में कल रात्रि से ही बाहर के श्रद्धालु आने प्रारंभ हो चुके है, बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर महराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के एक झलक पाने के लिए हजारों लाखों की संख्या में लोग टकटकी लगाए बैठे हुए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE