उज्जैन | फ्रीगंज क्षेत्र में अग्रवाल वूड क्राफ्ट के शो रूम पर आग लगने से अफरा तफरी मच गई , आग की खबर पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
माधव नगर रेल्वे स्टेशन के सामने अग्रवाल वुड क्राफ्ट शो रूम पर सुबह करीब 9 .30 बजे धुँवा उठते देख किसी राहगीर ने शो रूम संचालक को आग की खबर की। जिसके बाद आनन फानन में संचालक अपने परिवार के साथ पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करते रहे , समय रहते दमकल की तीन गाड़िया भी पहुंची थी जिनकी मदद से आग पर 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। रवि लोहिया ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालाँकि अभी आकलन नहीं किया गया है , आग वेस्टेज सामान में लगी थी, आग से शोरूम में रखी कई अलमारी और फर्नीचर जलकर ख़ाक हो गए।