नीमच। जैन सोशयल ग्रुप मध्यप्रदेश रिजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया के निर्देशानुसार आज जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच द्वारा बालिका छात्रावास डाइट में शामिल 60 छात्राओं को ग्रुप द्वारा पुरस्कृत कर पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ, ग्रुप द्वारा आयोजित जल-संरक्षण प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी बच्चों बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें संस्था प्रधान एपीसी विजय श्री द्वारा बच्चों को दिनांक 15 मई 2023 से 15 जून 2023 तक समर कैम्प चलाया गया, जिसका आज समापन समारोह था।
शिविर में भाग लेने वाले बच्चे काफी लो केटेगरी के थे निर्धन व गरीब बच्चे जो आज तक स्कूल नहीं गये उनको प्रशिक्षण देने व उनका पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल कर उनका उत्साह वर्धन करने का सौभाग्य ग्रुप को प्राप्त हुआ।
उक्त कार्यक्रम में शामिल ग्रुप के संरक्षक प्रदीप कुमार धाकड़ ने बताया कि रिजन द्वारा हर महिने में गतिविधियों बहुत ही सुन्दर कार्यक्रमों के साथ मनाई जा रही है रिजन में भी अपने ग्रुप का नाम गौरवान्वित कर रहीं हैं उन्होंने ग्रुप के कार्यों की सहराहना करते हुए बधाई दी।
जैन सोश्यल ग्रुप उड़ान की संस्थापक अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष आशा सांभर ने शिविर में बच्चों को समझाते हुए कहा कि आपने जो शिविर के माध्यम से सिखा उसे आगे भी जारी रखें गांवों में बच्चों में ऐसी प्रतिभाएं छिपी होती है उन्हें आगे बढ़ने का एक प्लेटफार्म मिलता है, इनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। सचिव मधु जैन ने सभी बच्चों का प्रोत्साहन किया वहां का सभी स्टाफ जो एक महीने तक बच्चों के साथ मेहनत कर आज बच्चों को हर क्षेत्र में उनको आगे बढ़ने का अवसर दिया। कोषाध्यक्ष अजित सांभर ने भी अपने उद्बोधन मे बच्चों का उत्साहवर्धन प्रियंका पितलिया आदि सदस्यों ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए ग्रुप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सभी बच्चों से जल संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गयी सभी बच्चों ने जल को कैसे सेव करें उस पर चित्र बनाकर साथ ही स्लोगन लिखे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले को ग्रुप द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में 60 बच्चों ने भाग लिया सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री व पेन वितरित किए।