सेगांव। शुक्रवार को नगर के देवी लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर परिषद में खरगोन एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पैसा एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए पैसा एक्ट अध्यक्ष ग्राम पंचायत सरपंच,सचिव व मोबिलाइजर को जानकारी दी।
एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि पैसा समितियों के क्या कार्य है क्या अधिकार है किस तरह से काम करेंगे। इस पर विस्तृत चर्चा की गई। सरकार की प्रभावशाली योजना है जिसमे गाँव के झगड़े गांव में निपट सके जिससे गांव वाले अनावश्यक रूप से चौकी थानों कोर्ट कचहरी के चक्कर मे न पड़े। सभी के विचार भी लिए गए है।
इस अवसर पर ऊन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी, चौकी प्रभारी अनिल जाधव,प्रभारी तहसीलदार विस्के सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।