BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 6:03 pm
KHABAR : कांटाफोड मे श्रीनिवासा वेयर हाउस मे समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र का क्षेत्रीय विधायक पहाड सिंह कन्नौजे द्वारा किया शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

सतवास। सतवास तहसील के कांटाफोड मे श्रीनिवासा वेयर हाउस मे समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र का क्षेत्रीय विधायक पहाड सिंह कन्नौजे द्वारा शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक पहाडसिंह कन्नौजे के अथक प्रयासों से कांटाफोड क्षेत्र मे मूंग खरीदी केंद्र का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।  


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की हमारे क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूरस्थ क्षेत्र मे नही जाना पडे इसलिए हमने कांटाफोड के श्रीनिवासा वेयर हाउस मे खरीदी केंद्र शुरू किया है। विधायक ने कहा की किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल का उचित दाम मिल सके इसलिए प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र खोले है। कार्यक्रम मे विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर किसान को साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा बंशीलाल भूतडा ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुशील पसारी नंदकिशोर बाल्दी गिरधर बियाणी  जिला सहकारी बैंक प्रबंधक एस एल मौर्य संस्था सचिव यशवंत सिंह पवांर वेयर हाउस प्रबंधक टी एल मुछाले उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आभार व्यक्त करते हुए साधना बियाणी ने अपने विचार व्यक्त किए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE