मोरवन। कल शनिवार रात्रि 7 बजे जागृति हायर सेकंडरी स्कूल मोरवन में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया है। परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत भागवत भास्कर डॉ पंडित श्री मिथिलेश जी नागर अपने मुखारविंद से सुंदरकांड के पाठ का वाचन कर हनुमान जी महाराज की लीलाओं का वर्णन करेंगे।
जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अरुण जोशी ने बताया कि विद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें परम पूज्य गुरुदेव डॉ मिथिलेश जी नागर के हाथों से विद्यालय की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना हेतु विद्यालय में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन रखा गया है जिसमे क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता सादर आमंत्रित है। अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवे।