BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 7:52 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री को निर्धन छात्र छात्राओं को समान छात्र वृत्ति देने हेतु दिया ज्ञापन,  जिले की सभी ब्राह्मण संस्थाए पहुंची कलेक्टर कार्यालय, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु पूरे प्रदेश में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन का प्रदेश व्यापी अभियान चल रहा हे। इसी कड़ी में दिनांक 16 जुन 2023 शुक्रवार को शाम 4:30 बजे कलेक्टर ऑफिस नीमच पहुंचकर सर्व ब्राह्मण समाज नीमच  द्वारा नीमच जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

ब्राह्मण समाज की अनदेखी को महसूस करते हुए सर्व ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विगत 15 मई को इंदौर से प्रदेशव्यापी ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन शुरू किया गया है।
इसी श्रृंखला में नीमच के ब्राह्मण समाज ने भी ज्ञापन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को एसटी एससी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग करते हुए  ज्ञापन दिया। साथ ही प्रदेश सरकार समाज की मांग पर विचार नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में  उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सर्व ब्राह्मण समाज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, अखिल भारतीय सहस्र ब्राह्मण औदिच्य महासभा, गुजर गौड़ ब्राह्मण समाज, गोड ब्राह्मण समाज, सारस्वत ब्राह्मण समाज, पाराशर ब्राह्मण समाज, श्री मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज, ज्योतिष एवम कर्मकांडीय परिषद, विप्र परिषद, ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप, ब्राह्मण नवयुवक मंडल, विप्र फाउंडेशन, आमेटा ब्राह्मण समाज, शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज, ओदुम्बर ब्राह्मण समाज, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ, अखिल ब्रह्मा समाज बगाना, सकल ब्राह्मण समाज जावद, सकल ब्राह्मण समाज सिंगोली, सकल ब्राह्मण समाज जावद, सकल ब्राह्मण समाज मनासा, सकल ब्राह्मण समाज जीरन, सकल ब्राह्मण समाज डीकेन सहित जिले की अन्य ब्राह्मण संस्थाओं के पधाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

जिसमे विशेष रूप से पंडित शैलेष जोशी, योगेश पंत, सुदर्शन बसीवाल, दिनेश मनावत, संदीप जोशी, गजेंद्र शर्मा, ब्रजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, बालकृष्ण शर्मा ओमप्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, राजेंद्र पाराशर, राजेंद्र व्यास, चेतन व्यास, जीवन कौशिक, ललित नागदा, योगेश शर्मा, पंडित राधेश्याम उपाध्याय, पंडित दशरथ शास्त्री, एड सत्यनारायण जावद, विद्या त्रिवेदी, दर्शना जोशी, प्रियंका नागदा, ज्योति शर्मा, शांतिकुमार पौराणिक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण पधाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एड मनोज शर्मा एवम ज्ञापन का वाचन एड दिलीप शर्मा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE