BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 3:34 pm
BIG NEWS : बिजली के खंबे से गिरा युवक हुई मौत, मोके पर मची अफरा तफरी, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, ठेकेदार पर लगाए लापरवाही के आरोप, मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस, पड़े खबर

Share On:-

शिवपुरी | जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के काठी गांव बिजली के खंभे पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहा एक युवक खंभे से गिरकर घायल हो गया था। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया था जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। युवक के मरने की खबर सुनते ही परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया। 
इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ दिए। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने ठेकेदार को अपने कब्जे में परिजनों को समझाइश देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले को शांत कराया।
सरजापुर के रहने वाले करण सिंह जाटव ने बताया कि दो रोज पूर्व उसके भाई सुगर सिंह जाटव पुत्र कमरिया जाटव उम्र 35 को गांव का रहने वाला रामसिंह अपने साथ मजदूरी के काम से बदरवास थाना क्षेत्र के काठी गांव ले गया था। जहां उसके भाई को लापरवाही पूर्वक बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया था। शुक्रवार की दोपहर सुगर सिंह खंभे से गिर कर घायल हो गया था। यह बात को ठेकेदार सहित राम सिंह ने हमसे छुपा कर रखी थी।
शुक्रवार की शाम जब सुगर सिंह के भतीजे ने अपने चाचा को फोन लगाया था तब राम सिंह ने फोन पर सुगर सिंह के खंभे से गिरकर घायल होने की सूचना दी थी। यह सूचना मिलते ही हम सभी काठी गांव के लिए निकले थे तभी रास्ते में रामसिंह और ठेकेदार मिल गए थे गाड़ी में सुगर सिंह मृत अवस्था में डला हुआ था। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने भी सुगर सिंह को मृत घोषित कर दिया था।
आज सुबह भी परिजनों ने मृतक के पीएम से पहले ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से सुगर सिंह की जान गई है। खबर लिखे जाने मामला फिलहाल यहीं थमा हुआ है। इधर बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि वह रास्ते में है शिवपुरी पहुंचकर परिजनों से बात करेंगे। ठेकेदार पर भी लापरवाही का मामला

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE