चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि निम्बाहेड़ा में स्थित पाटनी पब्लिक स्कूल के 2 एनसीसी कैडेट्स आयुषी देवड़ा और जानवी निमेश का हिमाचल ट्रेकिंग कैंप में चयन हुआ है। विद्यालय के दोनों कैडेट्स ने विद्यालय में समय-समय पर आयोजित एनसीसी कार्यक्रमों के दौरान नियमित प्रशिक्षण अभ्यास एवं कठिन प्ररिश्रम के बल पर आज हिमाचल ट्रेकिंग कैंप तक पाटनी पब्लिक स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के दोनों हि कैडेट्स आज दिनांक 17 से 24 जून, 2023 तक हिमाचल के बैजनाथ में शुरू होने वाले एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लि के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने कैंप में शामिल हुई दोनों एनसीसी कैडैट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल ट्रेकिंग कैंप के लिए विद्यालय की छात्राओं का चयन पुरे पीपीएस परिवार के लिये गर्व का विषय है।
स्कुल के प्राचार्य गिरीश बाबू एमएम ने भी दोनों एनसीसी कैडैट्स को कैंप में शामिल होकर विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु बधाई देते हुए विद्यालय के अन्य एनसीसी कैडेट्स को भी इस प्रकार के कैंप में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि पाटनी पब्लिक स्कूल R&V NCC सीनियर श्रेणी का मान्यता प्राप्त विद्यालय है, जिससे छात्र-छात्रा विद्यालय स्तर पर ही NCC ANO जितेन्द्र सिंह चौहान के नियमित संयोजन से R&V NCC का A एवं B सर्टिफिकेट प्राप्त कर विशेष योग्यता अर्जित कर रहे है, साथ ही स्कूल में सीनियर एवं जूनियर विंग के समस्त कैडेट्स के प्रशिक्षण हेतु पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।