BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 4:07 pm
KHABAR : इफको एमसी के तत्वाधान में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दी आवश्यक जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच में श्री देव कृषि बाजार के तत्वावधान में इफको एमसी द्वारा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य कार्यालय इफको भोपाल से राज्य विपणन प्रबन्धक पीसी पाटीदार, डॉ ओमशरण तिवारी सीनियर मैनेजर इफको, विजय कुमार द्विवेदी आरएमए इफको एमसी, संजय कुमार महाजन चीफ मैनेजर इफको मंदसौर विशेष रूप से मौजूद थे l 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश मंडलोई उपसंचालक कृषि जिला नीमच और अध्यक्षता पीसी पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि मंडलोई ने इफको एवं इफको-एमसी के किफायती एवं उच्च गुणवत्ता के उत्पादों की सराहना करते हुए किसानों को उक्त उत्पादों एवं नैनो यूरिया का उपयोग करने की सलाह दी। राज्य प्रमुख पीसी पाटीदार ने इफको नैनो यूरिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग के लिए प्रेरित किया एवं ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरकों के प्रयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। डॉ ओमशरण तिवारी एवं संजय कुमार महाजन ने आगामी खरीफ में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागारिका, जल घुलनशील उर्वरक, जैव उर्वरक आदि के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। 

इस अवसर पर उपस्थित इफको-एमसी के रीजनल मार्केटिंग मैनेजर विजय कुमार द्विवेदी ने किसानों को सोयाबीन में रोग कीट व्याधि के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ ह्यूमेटसू के महत्व एवं उपयोग के बारे में बताया। साथ ही किसानों द्वारा कृषि रसायनों की खरीदी पर किसानों के लिए लाभकारी योजना किसान सुरक्षा बीमा योजना की भी जानकारी दी। 
कार्यक्रम का संचालन श्री देव कृषि बाजार के संचालक चंपालाल गुर्जर ने किया और कार्यक्रम का समापन एवं किसानों का आभार केशुराम गुर्जर ने माना।
 
इस अवसर राजेश पाटीदार, कमल, भरत, किशन पाटीदार, अजय पाटीदार, सत्यनारायण शर्मा, मांगीलाल कुमावत, रणजीत सिंह, दरबारलाल सिंह, गोपाल पाटीदार, रीतेश पाटीदार, कुलदीप पाटीदार, दिनेश पाटीदार, लियाकत अली आदि उन्नतशील किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 6 गाँवों से 120 किसानों ने अपनी सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE