शाजापुर। ग्राम रामपुरा मैं शिविर के संचालन में आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा डिजिटल लेन देन के बारे में विस्तार से बताया गया एवं ग्राम पंचायत रामपुरा से बी.सी.सखी सावित्री मीणा के द्वारा स्वम् का परिचय देते हुए बी सी सखि के कार्यों के बारे में ग्रामीण जनों और उपस्थित सभी दीदियों को बताया गया।
डिजिटल लेन देन की समझ और सुझाव से संबंधित जानकारी समूह की दीदियों और ग्रामीणजनो के साथ साझा करने का कार्य किया गया। शिविर में बी.सी.सखी के कार्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया गया। सभी को डिजिटल लेन देन और आनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें, सम्बंधित जानकारी दी गई।
बी.सी.सखी डिजिटल लेन देन कैसे बढ़ाये से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस माह से लाड़ली बहना योजना से बी.सी.सखी कैसे अपने ट्रांसेक्शन बढ़ा सकती है बताया गया।
साथ में बित्तीय साक्षरता के अंतर्गत(प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना), (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना),। (अटल पेंशन योजना) में पंजीयन करवाने के लिए सभी को समझाया गया। इस प्रकार से आज के शिविर में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन देन पर ग्रामीणजनो की समझ एवम जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विभिन्न प्रकार से ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सुझाव एवं जानकारी दी गई।