मनासा। प्रधानाचार्य बैठक के उद्घाटन सत्र में जिला सचिव यशवंत सोनी, जिला प्रमुख मंगल सिंह चन्द्रावत के द्वारा दीप प्रजवलित किया गया और अतिथियों का स्वागत संकुल प्रमुख दिलीप नागदा द्वारा किया गया। बैसला विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चौबे के द्वारा एक कमरे का निर्माण करने पर शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। बैठक में जिला प्रमुख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में
1- छात्र संख्या वृद्धि
2- शुल्क निर्धारण
3- छात्र संख्या वृद्धि के लिए संकुलश संपर्क करना
4- भविष्य निधि
5- दक्षता वर्ग
6- 31 जुलाई तक जिलांश जमा करना
7- मानवीय संसाधन एवं भौतिक संसाधन।
आदि विषयों पर चर्चा हुई। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विनोद धनगर के द्वारा दी गई