सेगांव। समीप ग्राम ऊन में रविवार को 20 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गले मे फाँसी फंदा लगाकर फोटो अपलोड कर लिखा अपने घर की प्राब्लम की वजह से में सुसाइट कर रहा हु मेरे सुसाइट करने का एक कारण है। मेरे पापा को मुझे पापा कहने में शर्म आ रही है। में बहुत परेशान हो गया हु। इसलिए में सुसाइड कर रहा हु। ओर फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के पिता शराब का आदि था। थाना प्रभारी लक्षमण सिह लोवंशी ने बताया कि अजय पिता सुंदरलाल कहार निवासी ऊन ने अज्ञात कारणों से अपने घर मे फांसी लगा ली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।