BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 11:58 am
BIG NEWS : आप परिवार समाज में मन वचन कर्म से अपने बड़ों का सम्मान करना शुरू कर दीजिए आप एक दिन महावीर कहलाएंगे- नागर, जागृति हायर सेकेंडरी विद्यालय में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन संपन्न, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। जागृति हायर सेकंडरी विद्यालय मोरवन के नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शनिवार रात्रि को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ धर्म मय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ हनुमान जी के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। पण्डित मिथिलेश नागर द्वारा व्यासपीठ से सुंदरकांड का पाठ किया गया। 

पंडित मिथिलेश नागर ने कहा कि सुंदरकांड केवल पढ़ने व सुनने के लिए नहीं है महाराज गोस्वामी जी ने सुंदरकांड के जरिए जीवन जीने की कला बताई है  सुंदरकांड में बताए गए सूत्र को अपने जीवन में उतार कर जीने का प्रयास करें आपका जीवन धन्य हो जाएगा, समाज में परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ मन वचन कर्म से सम्मान करना शुरू कर दीजिए आप एक दिन महावीर कहलाएंगे। पंडित मिथिलेश नागर ने बड़े ही सुंदर ढंग से सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की लीलाओं का वर्णन किया साथ ही छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, मेरे बाला बाला बजरंगी, वानर बांको रे यो वानर बांको रे जैसे सुंदर सुंदर भजनों से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया साथ ही पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

कक्षा में प्रथम आए छात्रों को साइकिले वितरित की गई-

कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राओं को परम पूज्य गुरुदेव डॉ मिथिलेश नागर के हाथों से साइकिल वितरित की गई, कक्षा में प्रथम आए छात्र छात्राएं उपहार स्वरूप साइकिल प्राप्त करने पर उनके चेहरे खिल उठे।

मोरवन की प्रतिभाओं का मिथिलेश नागर ने किया सम्मान-

मोरवन के वीर रस के राष्ट्रिय कवि योगेश शर्मा व आदिनाथ गौशाला संचालक विमल जैन का मिथिलेश जी नागर ने व्यास पीठ से फूल माला पहनाकर साल श्री फल से सम्मानित किया पंडित मिथिलेश नागर ने कहा कि मोरवन से छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली लाल किले के मंच से वीर रस कविता का पाठ करना अपने आप में एक गौरव का विषय है आप सभी को गर्व होना चाहिए कि आप के छोटे से गांव में ऐसे सूरज का उदय हुआ साथ ही गौ सेवा के लिए विमल जैन की तारीफ करी।

विधायक प्रतिनिधि भरत जाट,भाजपा जिला मंत्री दिनेश अहीर, पूर्व सरपंच विमल जैन, ठाकुर चेतन सिंह राठौर, डाक्टर संदीप शर्मा, फतह सिंह जाट,बलवीर जाट,राजकुमार जैन ,हेमंत जैन,सहित  रूपपुरा,बसेड़ी भाटी, चोकानखेड़ा, सरवानिया महाराज, लासुर,धामनिया  से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE