BREAKING NEWS
UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : माता पिता के पास सो रही 4 साल की बच्ची, फिर हुआ ये बड़ा हादसा, जैसी ही पता चला परिजनों को तो आनन फानन में ले कर दौड़े अस्पताल, बेटी की मोत के बाद पिता ने उठाया ये बड़ा कदम,पड़े खबर

Share On:-

इंदौर |  तिल्लौर में 4 साल की एक बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। उसे उपचार के लिए रविवार शाम को एमवाय अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे एंटी स्नैक वेनम देकर उपचार शुरू किया। लेकिन शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। परिवार शाम को शव लेकर चले गए। सांप घर में ही बिल बनाकर छुपा हुआ था। जिसे पिता ने निकालकर जिंदा ही जला दिया।
खुडैल पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। यहां माता-पिता के पास सो रही चार साल की अंजलि को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे तेज बुखार आ रहा था। अंजलि के परिजनों ने बताया उसे चूहे ने काट लिया था। इसके बाद से ही उसका शरीर गर्म होने लगा।
खुड़ैल के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि उसे जहरीले जानवर ने काटा है। उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। कुछ देर बाद बच्ची को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पिता ने घर पहुंचकर चूहे का बिल देखा। यहां खुदाई की तो अंदर से करीब ढाई फीट लंबा सांप छिपा हुआ था। उसे बाहर निकालाकर लाठी से मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे खेत में ही जला दिया। वहीं  पिता के मुताबिक बच्ची हमारे पास सो रही थी। वह रविवार सुबह करीब छह बजे के लगभग रोने लगी थी। उन्हें लगा कि वह नींद में डर गई। उसे सुलाने की कोशिश की तो उसने बताया एक हाथ में दर्द हो रहा है। यहां उसे हाथ में काटने का निशान था।
परिवार को लगा कि चूहे ने काटा है। करीब दो घंटे बाद बच्ची को तेज बुखार आया। जिसके बाद उसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। अंजलि के परिवार में उसका दो साल का भाई रवि है। माता-पिता मजदूरी करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE