बागली। विधानसभा के प्रसिद्ध धारा जी घाट क्षेत्र में लगातार विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के प्रयास से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया हो रही है। और लगातार श्रद्धालुओं की संख्या भी धारा जी घाट पर फिर से बढ़ने लगी है। बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के प्रयास से घाट निर्माण के बाद अब बड़ी सौगात धारा जी क्षेत्र को मिली है। विधायक कन्नोजे के प्रयास से ट्युरिज़्म विभाग द्वारा लगभग 5 करोड़ कि लागत से धाराजी मार्ग से बेगमकोट तक लगभग डेढ़ किमी व 20 मीटर चौड़ी सी सी रोड का निर्माण होगा। इस सड़क निर्माण के लिए विधायक पहाडसिंह कन्नोजे ने सोमवार के दिन निर्माण स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।इस दौरान विधायक ने कहा है कि धाराजी घाट देवास जिला सहित अन्य क्षेत्र के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। जिससे कि अधिक श्रद्धालु धाराजी घाट पर पहुंचे और मां नर्मदा में स्नान करें।