नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित ठिकाना भाटखेड़ी में महाराणा प्रताप मूर्ति अनावरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके साथ ही शौर्य यात्रा मनासा से होते हुए भाटखेड़ी पहुंची।
सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही शक्ति के स्वरूप प्रदेश अध्यक्ष ने समाज जनो को 111 तलवार भेंट की और बालक बालिकाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राव सा भीम सिंह भाटखेड़ी, राव सा बांगरेड ठा सा आमलीखेडा नारायण सिंह चिकलाना, जिला अध्यक्ष विक्की बना मांगरोल, प्रदेश प्रवक्ता जितेन सिंह बरखेड़ी, संभाग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, संभाग प्रभारी अरुण बना हाड़ी पिपलिया, तहसील अध्यक्ष मंजी बना घोटा पिपल्या आदि उपस्थति थे।